Home अपना शहर शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा ने किया महिलाओं का सम्मान

शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा ने किया महिलाओं का सम्मान

कृष्णा कुमार भट्ट
छिंदवाड़ा -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विगत दिवस शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा द्वारा “मातृत्व शक्ति सम्मान समारोह-2026” का आयोजन लघुवेतन कर्मचारी संघ के सभाकक्ष में किया गया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में महिला अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुईं। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । उपस्थित मातृ शक्ति का फूल,गुलदस्ते एवं गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राजनंदनी सिंह ठाकुर-डिप्टी कलेक्टर छिंदवाड़ा,सहायक खनिज अधिकारी एवं श्रीमती ममता नामदेव टास्क मैनेजर जिला पंचायत, डॉ मनीषा जैन उच्च माध्यमिक शिक्षक सहित अन्य अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी उद्घोषिका गीतांजलि गीत द्वारा किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सतीश गोंडाने, जिला सचिव अरविंद भट्ट,जिला संयोजक मोहित सूर्यवंशी,
तथा कार्यक्रम समन्वयक सुधा नागवंशी की प्रमुख भूमिका रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिला शक्ति प्रशासन,समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है तथा उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा समाज को नई दिशा प्रदान करती है। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा नृत्य,गीत एवं काव्यपाठ भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एम.के.मौर्य,रमेश शर्मा,शेखर पांडे,ताराचंद भलावी,सुशील दोईजड़, रामाजी पाठे,अर्जुन पवार, आनंद राज,राजेश्वर समरिया,दिनेश डेहरिया,अजय डेहरिया सहित अन्य कर्मचारी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृत्व शक्ति सम्मान समारोह-2026 का आयोजन