भोपाल(दबंग हिंदुस्तान)by कृष्णा कुमार भट्ट
MP Cabinet Meeting: राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खबर महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की रही। दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय को भी बढ़ाया जाएगा।
MP news:मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने कैबिनेट बैठक (MP Cabinet Meeting) में कई अहम फैसले लेकर कर्मचारियों, युवाओं और सामाजिक योजनाओं से जुड़े वर्गों को राहत और अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भोपाल में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के विकास, रोजगार और कल्याण से जुड़े करीब 20 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई।
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खबर महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की रही। सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के बाद उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। कर्मचारियों को एरियर का भी दी गई है। पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में भी 3% की वृद्धि का निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी आय से सुधार होगा।
अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बड़ा इजाफा
दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब तक 9 हजार रुपए प्रतिमाह पाने वाले इन शिक्षकों का मानदेय बढाकर 18 हजार रुपए कर दिया जाएगा। इस निर्णय से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हजारों शिक्षाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।


