छिंदवाड़ा -अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील इकाई द्वारा एकता पार्क शहीद स्मारक छिंदवाड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसील इकाई के अध्यक्ष शेखर पांडे के नेतृत्व में संगठन के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा एवं जिला सचिव अरविंद भट्ट की विशेष उपस्थिति में सायंकाल दीप प्रज्वलित कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का पुण्य स्मरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.के. मौर्य एवं तहसील सचिव राकेश चौरसिया द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन त्याग,साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।जिला सचिव अरविंद भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि आज़ाद जी केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि युवाओं के आदर्श हैं। उनका कृतित्व यह सिखाता है कि
राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कर्मचारी वर्ग को भी राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष शेखर पांडे द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की एकजुटता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को पुनः दोहराया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन के मार्गदर्शक मुकेश चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे,कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश डेहरिया,उपाध्यक्ष आदेश सूर्यवंशी,तहसील उपाध्यक्ष आकाश पवार,तहसील कोषाध्यक्ष जितेश राय, संतोष डोंगरे,कुलदीप मोखलगाय,धीरेन्द्र राउत
ताराचंद भलावी,रामाजी पाठे,सुशील दोईजड़,कमलेश धाकड़, चंदरशा इवनाती सहित अन्य साथियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
Home Uncategorized आजाद की पुण्यतिथि पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने किया स्मरणम.प्र.राज्य कर्मचारी संघ...


