Home Uncategorized गेहॅू, चना, मसूर एवं सरसो के पंजीयन कराये किसान भाई- उप संचालक...

गेहॅू, चना, मसूर एवं सरसो के पंजीयन कराये किसान भाई- उप संचालक कृषि।


कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि ने कृषकों से पंजीयन कराने की अपील।
छिंदवाड़ा -शासन के निर्देषानुसार जिले की 88 सहकारी समितियों एवं कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र, सायबर कैफे एवं स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन किया जा रहा हैं। गेहॅू फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 है एवं चना, मसूर के पंजीयन की अंतिम तिथी 16 मार्च एवं सरसो के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 हैं। कलेक्टर महोदय छिंदवाडा द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधकों, राजस्व विभाग के सभी पटवारियों, तहसीलदारों, समस्त पंचायतों के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देषित किया है कि जिले मे गेहॅू, चना, मसूर एवं सरसो बोने वाले समस्त किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीयन केन्द्रों मे ले जाकर पंजीयन कराये।
दिनांक 27.02.2026 को उप संचालक कृषि, जिला आपूर्ति अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेन्टरों से व्ही.सी के माध्यम से सभी सहकारी समितियों प्रबंधकों / ऑपरेटरो, कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, अनुविभागीय कृषि अधिकारियो, खाद्य निरीक्षकों, सहकारिता निरीक्षकों की व्ही.सी. द्वारा समितिवार पंजीयन की समीक्षा कर पंजीयन बढाने के निर्देष दिए गए।
कलेक्टर छिंदवाडा श्री हरेन्द्र नारायन एवं उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा गेहॅू, चना, मसूर एवं सरसो बोने वाले समस्त किसान भाईयो से अपील की गई है कि समस्त किसान भाई नियत समय अवधि में अपनी फसल का पंजीयन अवष्य कराये।