Home अपना शहर मातृत्व संगठन संस्था ने किया डाक्टरों का सम्मान

मातृत्व संगठन संस्था ने किया डाक्टरों का सम्मान

छिंदवाड़ा – कर्म ही धर्म है, धर्म ही सेवा है, सेवा ही संस्कार है, और संस्कार ही सम्मान है। भारत की प्राचीन सभ्यता के प्रमाण और वर्तमान अत्याधुनिक युग में लोगों का सेवा भाव इसका जीता जागता उदाहरण है। लोगों द्वारा किसी भी व्यक्ति के सकारात्मक सत्कर्म के प्रति सम्मान देने वालों की कमी नहीं है और फिर बात जब डॉक्टर की हो तो यह सम्मान दोगुना हो जाता है, क्योंकि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। आज डॉक्टर दे (चिकित्सक दिवस) पर
समाजसेवी संस्था मातृत्व संघठन ने किया,सेवाभावी डाक्टरों का सम्मान,डॉक्टर डे के अवसर पर,,, 4वर्षों से सतत समाजसेवा में अग्रसर,, मातृत्व ग्रुप की बहनों के द्वारा, शहर की सेवाभावी डाक्टरों का सम्मान, शाल, सम्मान पत्र और पौधे भेंटकर, किया गया। ग्रुप की संयोजक श्रीमती किरण सोनी ने बताया कि, श्रीमती डॉक्टर श्वेता पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित, इस कार्यक्रम में , डॉक्टर मीरा पराडकर, डॉक्टर कोमल जायसवाल, डॉक्टर प्रिया साहू, डाक्टर आकृति जैन और नर्सिंग आफिसर पिंकी सोनी को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मातृत्व ग्रुप, प्रसिद्ध समाजसेवी रिंकू गंगाराम मिगलानी के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर,बना ,सिर्फ़,महिलाओं का ग्रुप है जो अभी तक 5 अनाथ बेटियों की शादी, कई असहाय मरीजों का इलाज, ज़रुरत मंद बच्चों की शालेय शुल्क ड्रेस, कापी सहित अनेक शालाओं में स्वेटर वितरित भी इस ग्रुप के माध्यम से की जा चुकी हैं