Home अपना शहर स्वच्छता रेटिंग में मिली छिंदवाड़ा को 3 स्टार रेटिंग, 5 स्टार रेटिंग...

स्वच्छता रेटिंग में मिली छिंदवाड़ा को 3 स्टार रेटिंग, 5 स्टार रेटिंग लाने की तैयारी

छिंदवाड़ा= स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में छिंदवाड़ा ने पूरे देश में 25 वां स्थान प्राप्त कर 3 स्टार रेटिंग प्राप्त की जो नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा की बड़ी उपलब्धि है।
इस उपलब्धि पर नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने निगम स्वच्छता टीम के साथ नगर वासियों सहित स्कूली विद्यार्थियों को पौधा भेंट किया ओर एक पौधा मां के नाम लगाया।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन का कहना है यह उपलब्धि जन भागीदारी और टीम वर्क से ही संभव हो सकी है।
जिसके लिए उन्होंने तमाम मीडिया जगत सहित छिंदवाड़ा के जागरूक नागरिकों के साथ सासंद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहाके, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एस. डी. एम. सुधीर जैन, निगम कमिश्नर चंद्र प्रकाश राय, स्वच्छता टीम नगर पालिक निगम एवं सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया ओर अबकी बार 5 स्टार रेटिंग लाने की अपील की।