छिंदवाड़ा जनजागरण एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सांसद श्री विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके, अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता, एसडीएम श्री सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय सहित अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भुजलिया जुलूस के साथ निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में हाथों में लहराते तिरंगे, राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और एकता-अखंडता के महत्व का संदेश दिया गया।



