छिंदवाड़ा स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ में फहराया तिरंगा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव में मटकी फोड़ का आयोजन “
भगवान श्री चंद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ बहुत धूमधाम से मनाए गई । स्वतंत्रता की अमृत बेला में 7:15 में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बरखा बेदी संचालक मनजीत सिंह बेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग संपर्क प्रमुख श्री अंशुल शुक्ला,नगर महाविद्यालीन प्रमुख आदित्य चौरिया,नगर ज्वाइन RSS प्रमुख सौरभ विश्वकर्मा और विश्वविद्यालय प्रमुख कुणाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही । इस अवसर में माननीय अंशुल शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा की हमारा संकल्प अखंड भारत का पुनर्निर्माण करना है ।वृहद भारत के कई टुकड़े किए गए । 1836 में अफगानिस्तान ,नेपाल ,1906 में भूटान ,1914 में तिब्बत, 1935 में श्रीलंका,1937 में म्यांमार,1947 में पाकिस्तान, मालदीप के रूप में हमारी भारत माता को बार–बार खंडित करने का प्रयास किया गया ।आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए ।उन्होंने यूरोप का जिक्र करते हुए कहा की दिवतीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी दो भागों में बट गया था, किंतु वहां के लोगों ने संकल्प लिया और आज जर्मनी का एकीकरण हो गया । हमें भी अखंड भारत के लिए संकल्प लेकर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करने चाहिए ।
इसके बाद विद्यालय का यूथ अलंकरण समारोह भी किया गया । इस अलंकरण समारोह में निर्वाचित सभी विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की।
छात्रों में विद्यालय प्रेसिडेंट के रूप में जतिन नथानी,छात्राओं में भूमिका अतुलकर,वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नमन प्रजापति और सुरभि हरे,इसी क्रम में स्कूल रिप्रेजेंटेटिव दिव्य रघुवंशी और प्रज्ञा सिसोदिया ,हेड बॉय पियूष साहू और पल्लवी मालवीय , सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।नन्हे नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा वतन के लाडले की याद में सुंदर डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्मोत्सव की थीम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मंच संचालन अयास अहमद के द्वारा किया गया । अंकित सूर्यवंशी और समृद्धि रघुवंशी द्वारा बहुत जोरदार भाषण दिया गया ।
भगवान श्रीकृष्ण के प्रकोट्त्सव में दही हांडी, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । राधा और श्री कृष्ण की वेश भूषा पहने बच्चों ने झांकी को जीवित कर दिया । चारों ओर उत्साह और उत्सव का माहौल बिखर गया ।
यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आकाश लांबा, वरिष्ठ शिक्षिका राजपूत मेम, श्री विक्रम कराड़े के निर्देशन में संपन्न हुआ।



