Home अपना शहर क्रूरता न हो लेकिन मनुष्यो की सुरक्षा के लिए हल अति आवश्यक_श्री...

क्रूरता न हो लेकिन मनुष्यो की सुरक्षा के लिए हल अति आवश्यक_श्री चौहान मसला आवारा कुत्तों का

छिंदवाड़ा।छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम के जागरूक पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान ने नगर निगम आयुक्त से नगर में आवारा कुत्तों के निराकरण के लिए विशेष मांग की है। उन्होंने कहा कि क्रूरता न हो लेकिन मनुष्यो की सुरक्षा के लिए भी उचित कदम उठाना अति आवश्यक है।

पार्षद औऱ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान ने कहा कि छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम में आवारा कुत्तों के आतंक से और रेबीज से लोगों की मौत का खतरा है। क्षेत्र में कुत्ते गंदगी भी फैलाते है।क्षेत्र से सभी आवारा कुत्तों को आबादी वाले क्षेत्र से हटाया जाए।आवारा कुत्तों के हमले से किसी को कोई नुकसान न हो और व्यापक जनहित को लेकर मै उक्त माँग उठा रहा हूँ।आपसे निवेदन है की अतिशीघ्र कुत्तो के आतंक से जनता को बचाया जाए । माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कुत्तों की नसबंदी और उसी इलाके में वापस छोड़ना की नगर निगमों की बेतुका और अनुचित नियम है। इसका कोई मतलब नहीं है।

अतः आपसे निवेदन है कि क्रूरता न हो लेकिन आवारा कुत्तों का अतिशीघ्र निराकरण किया जाए।