छिंदवाड़ा.कलेक्टर शीलेंद्र सिंह एवं सीईओ. अग्रिम कुमार जिला पंचायत छिन्दवाड़ा के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के पांचवी वर्षगांठ पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी महाविद्यालय परासिया रोड जिला छिन्दवाड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पी. राजोदिया एवं मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी आश्रम की गणेशी दीदी उपस्थित रहें। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी आश्रम की गणेशी दीदी द्वारा उद्बोधन किया गया उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों, उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों एवं समस्त स्टॉफ को नशामुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं नशा से कैसे नशामुक्ति होने के के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। नशे से बचने के उपाय बताएं एवं नशे से होने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया आयोजत कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश जी द्वारा नशे से दूर रहने सभी को संकल्प दिलवाया उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की कार्यक्रम के अंत में प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल शासकीय कलापथक दल छिंदवाड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं नशामुक्ति हेतु मनमोहक शेर-शायरियां, कविता-पाठ कर नशामुक्ति एवं देश-भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए कार्यक्रम में श्री पंचलाल चन्द्रवंशी, श्री शिवम बागडे, श्री अविनाश अंधवान, श्री अभिजीत चौकसे, कॉलेज का समस्त शैक्षणिक स्टाफ श्री राजकुमार पहाड़े, श्री अश्विन शिंदे,श्री सुखसागर कलाकार, उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन इंदिरा प्रियदर्शनी महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवीय जी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री जैमिनि खानवे जी के मार्गदर्शन में किया गया।



