Home अपना शहर शतरंज के खिलाड़ियों को मिला सांसद बंटी विवेक साहू के हस्ते सम्मान

शतरंज के खिलाड़ियों को मिला सांसद बंटी विवेक साहू के हस्ते सम्मान

छिन्दवाड़ा। छिंदवाड़ा में अखिल भारतीय रैपिड रेटेड शतरंज स्पर्धा का आयोजन गौरवान्वित करने वाला है। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस स्पर्धा में देश के विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मेरे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय रैपिड रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्पर्धा समापन पर पुरस्कृत करने का अवसर मिला। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने अखिल भारतीय रैपिड रेटेड शतरंज स्पर्धा के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने विजेता खिलाडियों को पुरूष्कृत करते हुये उनका उत्साह वर्धन भी किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व ज़िला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत सिंह विज, राजू नरोटे, गयासुद्दीन पाशा, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रमोटर, शतरंज प्रेमी आदि उपस्थित थे।