*प्राथमिक शाला लेंदागोंदी में डीपीसी,एपीसी,बीआरसी,बीएसी, सीएसी हुए शामिल मेला प्रभारी बसंत धुर्वे की डीपीसी ने की सराहना*
छिंदवाड़ा राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पालकों की विशेष उपस्थिति में एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मोहखेड़ विकासखंड अंतर्गत 228 प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ किया गया | जन शिक्षा केंद्र लिंगा अंतर्गत प्राथमिक शाला लेन्दागोंदी में जिला परियोजना समन्वयक जे.के.इडपाचे, जिला परियोजना सह समन्वयक संकेत जैन एवं भानु गुमास्ता सहित विकासखंड स्त्रोत समन्वय संगीत जैन, विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरविंद भट्ट,जन शिक्षक संतोष डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित हुए एवं बच्चों के दक्षता कौशल को जांचा परखा | मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पालकों ने भी अपनी सहभागिता की। डीपीसी के द्वारा मेले के प्रत्येक काउंटर पंजीयन,बौद्धिक विकास,शारीरिक विकास, भाषा विकास,गणित की पूर्व गतिविधियां,बच्चों का कोना एवं फीडबैक में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं एवं पालकों से काउंटर से जुड़ी हुई गतिविधिया आयोजित कराई गई एवं जानकारी प्राप्त की गई। ज्ञातव्य हो कि प्राथमिक शाला लेन्दागोंदी में विगत दो वर्षों से एफ एल एन मेले का बेहतर आयोजन शिक्षक बसंत धुर्वे द्वारा किया जा रहा है प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती संगीता धुर्वे के द्वारा भी आयोजन में विशेष योगदान दिया गया। बच्चों के शैक्षणिक स्तर एवं उनके द्वारा की गई गतिविधियों को देखकर डीपीसी एवं एपीसी द्वारा विशेष रूप से मेला प्रभारी बसंत धुर्वे की सराहना की गई।
मेले में विशेष रूप से सरपंच स्वरूप सिंह डेहरिया, एसएमसी अध्यक्ष घनश्याम इवनाती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जयश्री डेहरिया एवं अरविंद इंदौरकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विगत दिनों उक्त विद्यालय में सीताराम धुर्वे एस डी ओ पी (कृषि)द्वारा बच्चों के स्मार्ट अध्यापन हेतु उपहार योजना अंतर्गत एक बड़ी एलईडी भी प्रदान की गई है। माध्यमिक शाला लैंदागोंदी का भी जिला एवं विकासखंड की टीम के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान छात्रों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक स्थिति में पाया गया वहीं विद्यालय की साफ सफाई, साज सज्जा एवं विद्यालय के शानदार अकादमिक वातावरण के लिए निरीक्षण टीम ने प्रभारी प्रधान पाठक सुश्री माया सोलंकी सहयोगी शिक्षक बलराम बरकोरिया सहित अतिथि शिक्षक मुकेश घाघरे का उत्साह वर्धन किया।



