Home अपना शहर विकास की संरचना, सांसद की परिकल्पना

विकास की संरचना, सांसद की परिकल्पना

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना में खेल गतिविधियां बढ़ाने और कृषि सहित अन्य विकास को लेकर भोपाल में की मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खेल मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से की मुलाकात

छिन्दवाड़ा। दोनों जिलों के विकास को लेकर हमेशा ही प्रयत्नशील और कृत संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू लगातार विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है। जो कि दोनों जिलों में स्वीकृत विकास कार्यों के रूप में दिखाई भी देने लगा है। अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही सांसद श्री साहू ने दोनों जिलों में करोड़ों रूपयें के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है। दिल्ली में आयोजित उपभोक्ता मामले, खाद और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के बाद दूसरे दिन भोपाल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने सुबह से शाम तक लगातार उपमुख्यमंत्री सहित तीन प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए उन्हें दोनों जिले के विकास कार्यों के लिए पत्र भी दिए है।
अपने भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां खेल मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात करते हुए उन्हें सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर छिन्दवाड़ा आगमन का न्यौता दिया वहीं उनसे छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु चर्चा करते हुए खेलों को बढ़ावा देने के लिए छिन्दवाड़ा के इमलीखेड़ा में स्वीकृत 20 एकड़ शासकीय भूमि में फुटबॉल एकेडमी का निर्माण की मांग की और साथ ही एथलेटिक्स ट्रेक एण्डफिल, फुटबॉल ग्राउण्ड, एस्ट्रोटर्फ हाकी का मैदान, बाउण्ड्रीवॉल, कर्मचारियों के आवास निर्माण एवं कमर्शियल कक्षों के निर्माण के लिए मांग भी की। उन्होंने मंत्री श्री सारंग को बताया कि छिन्दवाड़ा जिला जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है यदि यहां खेल सुविधाएं बढ़ाई जाती है तो यहां की प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। भोपाल प्रवास के दौरान सांसद श्री साहू ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की है। मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता परमजित सिंग विज और दारा जुनेजा प्रमुख रूप से मौजुद रहे।

सांसद ने मंत्री से मांगी राशि

सांसद श्री साहू ने मंत्री श्री सारंग को बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में फंड के अभाव में निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए है जिससे खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि इनडोर हॉल निर्माण के लिए 125.84 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी जिसमें से 108.29 लाख की राशि व्यय हो चुकी है शेष राशि 17.57 मिलना शेष है, जिसे स्वीकृत किया जाए। उन्होंने स्टेडियम में अन्य निर्माण कार्यों के लिए 86.68 लाख की राशि भी मांगी है।

सांसद ने कृषि उपज मंडी में अतिरिक्त शेड निर्माण की रखी मांग

सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना से मुलाकात करते हुए उनसे कृषि उपज मंडी छिन्दवाड़ा में किसानों की फसल रखने के लिए तीन अतिरिक्त शेड निर्माण की मांग की है। उन्होंने मंत्री श्री कंषाना को बताया कि छिन्दवाड़ा जिले में लगातार फसलों का रकबा बड़ रहा हैं। जिसके चलते कृषि उपज मंडी छिन्दवाड़ा में अधिक मात्रा में आवक होती है, लेकिन फसलों को रखने के लिए पर्याप्त शेड नही होने किसानों का अनाज लगातार खराब हो रहा है। जिससें किसानों को हर वर्ष लाखों का नुकसान होता है। इस लिए याह पर अतिरिक्त तीन शेड का निर्माण जरूरी हो गया है। उन्होंने मंत्री श्री कंषाना से मांग की है कि छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक-एक डबल लोक खाद वितीण केंन्द्र एवं सुदूर जनजाति ग्रामीण क्षेत्र खमारपानी, उमरेठ, चांद, बटकाखापा, सावरी एवं नवेगांव में भी खाद वितरण केन्द्र शुरू किया जाए।