Home अपना शहर कलेक्टर केआदेश पर आबकारी अधिकारी जागे आधा दर्जन ढाबों पर की कार्यवाही

कलेक्टर केआदेश पर आबकारी अधिकारी जागे आधा दर्जन ढाबों पर की कार्यवाही

छिंदवाड़ा – कलेक्टर  हरेंद्र नारायण के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब विनिर्माण ,परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु आबकारी वृत्त जामई के अंतर्गत होटल ढाबों तथा इकलहरा टोल प्लाजा के पास स्थित ढाबों में आबकारी संयुक्त दल छिंदवाड़ा द्वारा दबिश दी गई जिसमें जग्गा ढाबा,अप्पू ढाबा,अंबिका रेस्टोरेंट्स,अंबिका होटल,ईगल भोजनालय,विनोद भोजनालय से लगभग 9 बल्क लीटर तथा टोल प्लाजा स्थित टोल हवेली ढाबा एवं चंदू ढाबा से लगभग 3 बल्क लीटर कुल 12 बल्क लीटर देसी अंग्रेजी शराब बरामद कर कुल 4 प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915, संशोधन 2000 की धारा 36 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाश चंद्र चौहान उपनिरीक्षक श्री जीत सिंह धुर्वे , जामई वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।