छिंदवाड़ा- पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कि जरूरतमंद छात्राओं को दिलीप ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विजय क्षत्रिय व सीमा क्षत्रिय ने उनकी माता जी स्वर्गीय श्रीमती रानी बाई क्षत्रिय की स्मृति में लगभग ₹40000 के 200जोड़ी जूते और मोजे संस्था की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वितरित किए उक्त सेवा कार्य से संस्था में पढ़ने वाली छात्राएं लाभान्वित हुई इस हेतु शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सतीश गोंडा व सक्रिय कार्यकर्ता एमएलबी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र वसूले तथा मोहित सूर्यवंशी की प्रेरणा से यह संपन्न हुआ उक्त अवसर पर दिलीप ट्रेडिंग कंपनी के पुत्र आयुष, पुत्र वधु मान्यता, मायरा,चाहत, एवं प्यारे प्यारे नन्हे बच्चे कनिष्का, और चिराग ने जब बारी-बारी से भारी ठंड में छात्राओं को जूते और मोजे प्रदान किए तो बच्चियों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं था l कार्यक्रम के दौरान सीमा क्षत्रिय जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए आशीर्वचन स्वरूप यह समझाया कि जीवन में ऊंचा स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है आप सभी छात्राएं खूब-खूब उन्नति करें आयुष क्षत्रिय के द्वारा अध्यनरत छात्राओं को संबोधित करते हुए यह प्रेरणा दी कि यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए अपने शिक्षकों का कहना माने और उत्तम परीक्षा परिणाम अर्जित कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें नन्हे नन्हे कनिष्क और चिराग ने अपनी कविताएं सुना कर छात्रों को मंत्र मुक्त कर दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में और व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने में संस्था का संपूर्ण स्टाफ ने सहयोग किया l संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव द्वारा क्षत्रिय परिवार के द्वारा बच्चियों को उपहार स्वरूप जूते में मुझे देने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की l



