छिंदवाड़ा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को एक आंदोलन का रूप दिया है। प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज आम जन मानस स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। उन्हीं के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत लोधीखेड़ा में उपयोगिता जल प्रबंधन प्लांट का निर्माण किया जायेगा। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने लोधीखेड़ा में नगरपालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 322.789 लाख की लागत से निर्मित किए जा रहे जल प्रबंधन के प्लांट के भूमिपूजन अवसर पर कही।
इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से लोधीखेड़ा में करोड़ों के विकास कार्य किए जा रहे है। विकास कार्यो का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। नगर पालिका क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य हो रहे है। शासन की योजना का लाभ सीधे हितग्राहियों को दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़ और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्री श्री देवेंद्र गायकवाड़, लोधीखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबड़े, नामदेव पाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष जैन, जनपद अध्यक्ष संजय भुते, जिला मंत्री अशोक मानापुरे, मोरेश्वर मर्सकोले, राहुल मोहोड, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, होमदेव वंजारकर, दिनेश रायकवार, रपेश बागड़े, शैलेंद्र जायसवाल, श्रीमती सरिता टेटे, श्रीमती पूजा बांगडे, श्रीमती नम्रता कोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।



