Home Uncategorized विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा’’ अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने...

विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा’’ अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

    छिंदवाड़ा आज जिला जेल परिसर छिंदवाड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुशांत हुद्दार के द्वारा पौधारोपण किया गया। विदित होवे कि माननीय म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा पंच-ज योजना के अंतर्गत ‘‘विधिक सेवा, प्रकृति की रक्षा’’ अभियान के अंतर्गत 15 जुलाई 2025 से 15 सितंबर 2025 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा को 10,000 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इसी संदर्भ में आज जिला जेल परिसर छिंदवाड़ा में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विपेन्द्र सिंह यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री राकेश सिंह, जेल अधीक्षक श्री प्रतीक कुमार जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े एवं अन्य जेल स्टॉफ के द्वारा पीपल, आम, आंवला, जामुन, नीम एवं अन्य प्रजाति के पौधे रोपित किये गये।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने जिलेवासियों से प्रकृति की रक्षा एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल एवं रक्षा करने का आव्हान किया। इस अवसर पर उपजेल अधीक्षक श्री ज्ञानांशु भारतीय एवं सहायक जेल अधीक्षक श्री आशीष मंजना, एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।