छिन्दवाड़ा। 100 दिवसीय सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य की श्रंखला में सोमवार को 48 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिवपुरी मंडल के अंतर्गत पलटवाड़ा में किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न समाजसेवी और साजाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। शिविर का वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 287 लोगों का उपचार कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया, 2 मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहु का संदेश लेकर शिविर में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि अब आप लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सांसद बंटी विवेक साहू की है, छिन्दवाड़ा व पाढुंर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से 80 करोड़ देशवासियों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है, जिसे आगे बढ़ाकर 5 साल और कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। अब जरूरत मंद लोगों को सीधे उनके खाते मे राशि भेजकर शासन कि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, डॉ. कृष्ण हरजानी, प्रभुनारायण नेमा, दीपक खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति भलावी, गांव के पटेल गिरीश पटेल, देवी सिंह राजपूत, महामंत्री मुकेश सालवंसी सिंह सहित चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की और बंडी संख्या में ग्रामीणजन टीम उपस्थित थे।
आज करन पिपरिया में लगेगा शिविर
सौ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की श्रृखंला में आज मंगलवार को जुन्नारदेव नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम करन पिपरिया में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बड़ाढाना में 49 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।



