Home Uncategorized सांसद बंटी विवेक साहू ने 7 मरीजों को इलाज के लिए दिलाई...

सांसद बंटी विवेक साहू ने 7 मरीजों को इलाज के लिए दिलाई 4 लाख 20 हजार की आर्थिक मदद

सांसद के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधी से दी सहायता राशि

सांसद की पहल पर सातों मरीजों का अस्पतालों में होगा बेहतर इलाज

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने हार्ट, कैंसर, पीलिया, लकुवा सहित अन्य बिमारियों से पीड़ित 7 जरूरतमंद मरीजों को 4 लाख 20 हजार की आर्थिक मदद दिलाई है। सांसद श्री साहू की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अपनी स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता दी है। यह आर्थिक सहायता राशि मिलने पर सातों जरूरतमंद मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा।


सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से ग्राम भुमकहर निवासी पुष्पा देवी पति विजय कुमार गर्ग काे 65 हजार, तामिया के ग्राम बम्हनी निवासी महेश पिता कौमल यादव काे 60 हजार, बिछुआ के ग्राम डाेकली निवासी किरण पिता दिनेश वर्मा काे 65 हजार, छिंदवाड़ा निवासी शेख अकील पिता शेख अल्ताफ मंसूरी काे 60 हजार, छिंदवाड़ा निवासी बासु पिता सुरेश परानी काे 60 हजार, पाडुपिपरिया निवासी फूल्लाे बाई पति जुगन उईके काे 45 हजार, छिंदवाड़ा निवासी कुमारी इशिका पिता राकेश माेहराेसिया काे 65 हजार की राशि दी है।


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुये बीमारी के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों को आर्थिक सहायता राशि दिलाने का निवेदन किया था। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर गंभीर बीमारियां से पीड़ित मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।