Home Uncategorized आधुनिक सुरक्षित विश्व स्तरीय उपचार अब आरोग्य असपताल में, ...

आधुनिक सुरक्षित विश्व स्तरीय उपचार अब आरोग्य असपताल में, आरोग्य हेल्थकेयर में जिले की पहली और सबसे बड़ी रोबोटिक जॉइंट सर्जरी सफल


छिंदवाड़ा में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का नया अध्याय शुरू

छिंदवाड़ा। आरोग्य हेल्थकेयर ने जिले के स्वास्थ्य इतिहास में एक और स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ते हुए जिले की पहली और अब तक की सबसे बड़ी रोबोटिक जॉइंट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न की है। यह अत्याधुनिक सर्जरी 62 वर्षीय जकीरा तबस्सुम पर की गई, जो लंबे समय से गंभीर जोड़ों की समस्या से परेशान थीं किंतु समस्या इस बात की थी की ऐसी जटिल और असाध्य और जानलेवा बीमारी के लिए न सिर्फ महानगरों की तरफ रुख करना था बल्कि जीवन भर की जमा पूंजी से भी हाथ धोना पड़ता,किंतु छिंदवाड़ा के आरोग्य अस्पताल इन समस्त झंझटों से न सिर्फ मुक्ति दिलाई बल्कि नई जिंदगी नया जीवन का आयाम रचते हुए इतिहास बनाया अब जिले के लोगों में गंभीर बीमारी के उपचार के लिए नई उम्मीदों का संचार हुआ है।

इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की मेहनत रंग लाई

यह जटिल ऑपरेशन डॉ. शैलेंद्र सैयाम और डॉ. अमित राहंगडाले के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। रोबोटिक तकनीक की मदद से सर्जरी अत्यंत सटीकता के साथ की गई, जिससे मरीज के लिए कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से स्वस्थ होने के बेहतर परिणाम सुनिश्चित हुए। सर्जरी को सफल बनाने में कंपनी प्रतिनिधियों शक्तिमान और आफताब का तकनीकी सहयोग महत्वपूर्ण रहा, वहीं थिएटर टीम मनोज, साहिबा, मयंक और प्रदीप ने अपनी दक्षता से प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराया।

आरोग्य अस्पताल जिले की जनता की उम्मीदों की पहली किरण

आरोग्य हेल्थकेयर पहले से ही जिले का सबसे उन्नत चिकित्सा संस्थान माना जाता है। यह छिंदवाड़ा का पहला ट्रॉमा सेंटर है, जहाँ 24 घंटे क्रिटिकल केयर की पूरी विशेषज्ञ टीम उपलब्ध रहती है। दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में तुरंत उपचार के लिए यह केंद्र जिले के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है। साथ ही, आरोग्य हेल्थकेयर जिले को पहला कैथ लैब देने का भी श्रेय रखता है, जिसने हृदय रोगियों को समय पर और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया है।

जटिल से जटिल बीमारी का उपचार अब आरोग्य अस्पताल में

नी, कुल्हा और अन्य जटिल हड्डी सर्जरी के क्षेत्र में आरोग्य हेल्थकेयर पहले ही अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। अब रोबोटिक जॉइंट सर्जरी की शुरुआत के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि जिले के मरीजों को दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है।आरोग्य हेल्थकेयर ने साबित कर दिया है कि आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय उपचार अब छिंदवाड़ा में ही उपलब्ध है, और यह संस्थान जिले की चिकित्सा व्यवस्था को नए आयाम दे रहा है।